Crypto Hindi Advertisement Banner

Hamster Kombat Listing Price Binance पर क्या होगा, जानिए

Published:August 23, 2024 Updated:May 31, 2025
Author: sakshi modi
Hamster Kombat Listing Price Binance पर क्या होगा, जानिए

Hamster Kombat, जो कभी 155 मिलियन यूज़र्स के साथ बहुत लोकप्रिय था, जिसके एक्टिव यूज़र्स की संख्या घटकर अब 89 मिलियन रह गई है, जिससे इसकी गति को बनाए रखने के बारे में चिंताएँ पैदा हो गई हैं। क्रिप्टो हिस्ट्री में सबसे बड़े Airdrop और Binance जैसे प्रमुख एक्सचेंजों पर लिस्टिंग के लिए उत्साह बढ़ने के साथ अब Hamster Kombat लिए चुनौतिया भी बढ़ गई है।

करंट यूजरबेस और इसके इम्पैक्ट 

155 मिलियन से 89 मिलियन एक्टिव Hamster Kombat यूजर्स की गिरावट ध्यान देने योग्य है बात है । यह गिरावट यूजर्स के कम होते इंटरेस्ट और यूजर्स रिटेंशन में आई समस्या को बताता है। Hamster Kombat को अपनी लोकप्रियता और क्रिप्टो गेमिंग मार्केट में अपनी क्षमता को बनाए रखने के लिए  Hamster Kombat को इस समस्या का सीधे समाधान करने की आवश्यकता है।

प्री-मार्केट ट्रेडिंग इनसाइट्स : Bybit के प्री-मार्केट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने दिखाया है कि Hamster Kombat की प्री-मार्केट प्राइस में काफी उतार-चढ़ाव आया है, जो $0.001 और $0.1 के बीच है। यह बढ़े उतार-चढ़ाव एक वोलेटाइल मार्केट सेंटिमेंट को इंडीकेट करते  है, जो आगामी Airdrop और घटते यूज़रबेस के बारे में चिंताओं को प्रदर्शित करते है। HMSTR Token की कुल सप्लाई के बारे में पारदर्शिता की कमी अनिश्चितता की एक और परत जोड़ती है, जिससे इन्वेस्टर्स के लिए टोकन के मूल्य का सही अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।

Binance पर अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू : अगर एक्टिव यूज़र्स में कमी के बारे में खबरें फैलती हैं, तो इससे शुरुआती उत्साह कम हो सकता है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग प्राइस ज़्यादा कंसरवेटिव हो सकता है। अगर प्रोजेक्ट की टीम अपनी कम्युनिटी को विश्वास नहीं दिला पायी और उत्साह को वापस नहीं ला पाई, तो लिस्टिंग प्राइस प्री-मार्केट रेंज के निचले हिस्से में आ सकता है, जो कि लगभग $0.001 से $0.005 हो सकता है। भारत में, Hamster Kombat की Binance लिस्टिंग प्राइस लगभग ₹0.084 से ₹0.419 तक हो सकती है।

Airdrop अनाउंसमेंट : यदि अनुमानित Hamster Kombat Airdrop उम्मीदों पर खरा उतरता है,यह क्रिप्टो हिस्ट्री का सबसे बढ़ा Airdrop हो सकता है, जो डिमांड को भी बढ़ा सकता है और लिस्टिंग वैल्यू को Pre-Market रेंज में ऊपर ला सकता है । अनुमानित  $0.05 से $0.1 के आसपास और भारत में Hamster Kombat की अनुमानित  Binance लिस्टिंग कीमत लगभग ₹4.19 से ₹8.37 तक हो सकती है।

यूजर्स रिटेंशन और फ्यूचर प्लान्स : Hamster Kombat के अपने यूज़रबेस को बनाए रखने और आकर्षक नई सुविधाएँ पेश करने की क्षमता महत्वपूर्ण होगी, यदि Hamster Kombat इनोवेटिव अपडेट के साथ एक स्पष्ट रोडमैप प्रदर्शित करता है। मार्केट सकारात्मक प्रतिक्रिया दे सकता है, जिससे लिस्टिंग प्राइस मजबूत हो सकता है।

टोटल सप्लाई डिस्क्लोजर: एक बार जब HMSTR टोकन की कुल सप्लाई का खुलासा हो जाता है, तो यह टोकनोमिक्स पर अधिक स्पष्टता प्रदान करेगा। लो टोटल सप्लाई से कमी आ  सकती है, जिससे कीमत बढ़ सकती है, जबकि हाई सप्लाई पर  विपरीत प्रभाव पढ़ सकता है।

यह भी पढ़िए :23 अगस्त 2024 का Hamster Kombat Daily Combo और Cipher Code

यह भी पढ़िए: GemZ Daily Combo और Daily Cipher Code 23 अगस्त
User
Author: sakshi modi

साक्षी मोदी एक स्किल्ड क्रिप्टो कंटेंट राइटर हैं, जिनका बैकग्राउंड जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में है। वह ब्लॉकचेन, Web3 और डिजिटल एसेट्स जैसे कॉम्प्लेक्स टॉपिक्स को आसान और क्लियर भाषा में एक्सप्लेन करने में माहिर हैं। साक्षी करीब एक साल से क्रिप्टो इंडस्ट्री में SEO-ऑप्टिमाइज्ड आर्टिकल्स, ब्लॉग्स और न्यूज स्टोरीज़ लिख रही हैं, जिनमें टेक्निकल इनसाइट और क्रिएटिविटी का बैलेंस होता है। 

उनका फोकस हमेशा ऑथेंटिक सोर्सेस और डेटा-बेस्ड रिसर्च पर रहता है, जिससे उनका कंटेंट भरोसेमंद और इनफॉर्मेटिव बनता है। साक्षी की राइटिंग स्टाइल आसान शब्दों में डीप नॉलेज देने पर टिकी है, जिससे नए और प्रोफेशनल दोनों तरह के रीडर्स को फायदा होता है। 

तेजी से बदलती क्रिप्टो दुनिया में वह खुद को एक ट्रस्टेड और ग्रोइंग वॉइस के रूप में स्थापित कर रही हैं।

WHAT'S YOUR OPINION?
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
bitget

Copyright © 2025 Crypto Hindi News. All Rights Reserved.