Crypto Hindi Advertisement Banner

Pi Coin News: आज का Pi Coin का प्राइस - 19 अगस्त

Published:August 19, 2024 Updated:May 31, 2025
Author: Rohit Tripathi
Pi Coin News: आज का Pi Coin का प्राइस - 19 अगस्त

Pi Coin News: Pi Network अपने यूज़र्स को मोबाइल फोन के माध्यम से Pi Coin की माइनिंग करने का फीचर प्रदान करता हैं। जहाँ माइन किए गए इन कॉइन्स को यूजर्स अपने वॉलेट में सुरक्षित रख सकते हैं। फिलहाल Pi Coin ट्रेडिंग के लिए किसी भी क्रिप्टो प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए यूज़र्स अपने वॉलेट में जमा किए गए इन Coins को ट्रेड नहीं कर सकते। Pi Coin अपने Network Mainnet के लांच होने के बाद ही ट्रेड करने योग्य होंगे, इसलिए वर्तमान में ट्रेडिंग की कोई संभावना नहीं दिखाई देती है। हालांकि, दिसंबर 2024 में नेटवर्क मेननेट लॉन्च हो जाएगा, जब तक Pi Coin प्री-मार्केट ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध है, जिससे इसका IOU Price पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइये जान लेते हैं 19 अगस्त को Pi Coin की कीमत कितनी हैं।

Pi Coin Price August 19 

खबर लिखे जाने तक Pi Coin का प्री-मार्केट ट्रेडिंग प्राइस $34.24 (भारतीय रूपए में 2871.91 Rs) है, जहाँ इसके पिछले 24 घंटे का वॉल्यूम $328,338.06 रहा है। जहाँ पिछले 24 घंटे में Pi Coin के वॉल्यूम में लगभग 14.11% की गिरावट आयी है। Pi Coin की टोटल सप्लाई 68 मिलियन है जो अधिकतम 100 बिलियन हो सकती है। Pi Coin का ऑल टाइम लो $0.1794 है जो Pi Coin ने 7 अप्रैल 2024 को बनाया था, वर्तमान में यह अपने ऑल टाइम लो से करीब 18983.86% ज्यादा कीमत पर ट्रेड कर रहा है। वहीँ 30 दिसंबर 2022 को इसने अपना ऑल टाइम हाई $330 भी बना चुका है और वर्तमान में अपने ऑल टाइम हाई से 89.65% कम प्राइस पर ट्रेड कर रहा है। वर्तमान में Pi Coin की मार्केट कैप $2.33 बिलियन है, जबकि इसकी डाईल्यूटेड मार्केट कैप $3.42 ट्रिलियन है। 

फ्री में क्रिप्टोकरेंसी करें अर्न

यूजर्स के लिए Pi Exchange लांच करेगा Pi Network 

Pi Network, कम्यूनिटी के लिए अपने Pi Coin को लॉन्च करने से पहले Pi Exchange लॉन्च कर सकता है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार Pi Network इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा Pi Exchange का जल्द ही बीटा वर्जन को लॉन्च किया जा सकता है। Pi Core Team (PCT) सितंबर 2024 में Pi Exchange के बीटा वर्जन को लेकर कोई घोषणा भी कर सकती है। इस खबर ने हमारी उस खबर को सही साबित कर दिया है जिसमें हमने कहा था कि Pi Network Mainnet से पहले Pi DEX लॉन्च हो सकता है । 

यह भी पढ़िए :  Pi Coin News: आज का Pi Coin Price | Crypto Hindi News

यह भी पढ़िए: GemZ Daily Combo और Daily Cipher Code 20 अगस्त
User
Author: Rohit Tripathi

रोहित त्रिपाठी एक सीनियर क्रिप्टो कंटेंट राइटर और ब्लॉकचेन रिसर्चर हैं, जिनके पास 13+ वर्षों का अनुभव है। जिसमें बीते कुछ वर्षों से उनका फोकस विशेष रूप से क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर रहा है। वे ऑन-चेन मेट्रिक्स, डेफी ट्रेंड्स, प्राइस मूवमेंट्स और टोकनॉमिक्स का व्यावहारिक ज्ञान रखते हैं। उनकी विशेषज्ञता डेटा-ड्रिवन आर्टिकल्स, डीप मार्केट रिसर्च, SEO-ऑप्टिमाइज्ड कंटेंट और इंडस्ट्री-फोकस्ड एनालिसिस तैयार करने में है।

रोहित वर्तमान में Crypto Hindi News में टीम लीड और हेड ऑफ कंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। जहाँ लगातार कंटेंट डिलीवर करके, रोहित ने खुद को हिंदी क्रिप्टो मीडिया स्पेस में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली आवाज़ के रूप में स्थापित किया है। उनका कंटेंट रिलायबल डेटा सोर्स, ऑन-चेन टूल्स और मार्केट रिसर्च से प्राप्त फैक्ट्स पर आधारित होता है। वे हर आर्टिकल में एक्यूरेसी, ट्रांसपेरेंसी और रीडर्स को वैल्यू देने को प्राथमिकता देते हैं।

रोहित का मिशन है, हिंदी भाषा में हाई क्वालिटी वाला, फैक्चुअल और अप-टू-डेट क्रिप्टो कंटेंट प्रदान करना, जिससे रीडर्स डिजिटल फाइनेंस की दुनिया में स्मार्ट निर्णय ले सकें।

WHAT'S YOUR OPINION?
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
bitget

Copyright © 2025 Crypto Hindi News. All Rights Reserved.