Crypto Hindi Advertisement Banner

Om Coin Price में Upbit पर लिस्टिंग होने के बाद आई तेजी

Published:May 21, 2025 Updated:May 31, 2025
Author: sakshi modi
Om Coin Price में Upbit पर लिस्टिंग होने के बाद आई तेजी

क्रिप्टो मार्केट में एक नया जोश देखने को मिला है, जब दक्षिण कोरिया के प्रमुख एक्सचेंज Upbit ने Mantra (OM) को ऑफिशियली लिस्ट किया। इस कदम से OM Token में जबरदस्त तेजी देखी गई। लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों में इसके प्राइस और ट्रेडिंग वॉल्यूम दोनों में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखा गया।

जहां एक ओर OM Coin के पिछले कुछ दिनों के परफॉर्मेंस ने कई बार इन्वेस्टर्स को निराश किया था, वहीं अब यह टोकन ग्लोबल एक्सचेंजों और रियल-वर्ल्ड पार्टनरशिप के चलते दोबारा इन्वेस्टर्स की उम्मीदों का केंद्र बनता जा रहा है। वहीं OM Coin Upbit Listing और FIFA से जुड़े $3.3 बिलियन की टोकनाइजेशन पार्टनरशिप ने इस प्रोजेक्ट को नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ा दिया है।

OM Coin को Upbit Listing से मिली नई रफ्तार

OM Coin को Upbit पर BTC, KRW और USDT जैसे तीन बड़े ट्रेडिंग पेयर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग Mantra के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है, क्योंकि Upbit दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है।

वहीं लिस्टिंग से पहले OM Coin Price लगभग $0.3829 था। लेकिन जैसे ही लिस्टिंग हुई उसके 15 मिनट बाद ट्रेडिंग शुरू हुई और प्राइस बढ़कर $0.4668 तक पहुंच गया। इसके साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम भी $70.92 मिलियन से बढ़कर $103.72 मिलियन हो गया।

Upbit ने शुरूआती प्राइस में उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करने के लिए कुछ नियम भी लागू किए। जैसे पहले पांच मिनट में पर्चेस ऑर्डर लिमिटेड रखे गए और सेल की परमिशन पिछले दिन के प्राइस से 10% से अधिक नीचे नहीं दी गई। वहीं पहले दो घंटे के लिए सिर्फ लिमिट ऑर्डर ही एक्सेप्ट किए गए।

Upbit की यह लिस्टिंग Mantra के लिए एक पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है क्योंकि इससे इंस्टीट्यूशनल और रिटेल दोनों प्रकार के इन्वेस्टर्स का ध्यान आकर्षित होता है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी कई ट्रेडर्स ने OM को लेकर बुलिश ओपिनियन दिए है।

Mantra की FIFA से जुड़ी डील ने बढ़ाई उम्मीदें

Upbit Listing के कुछ दिन पहले, Mantra ने एक और बड़ा कदम भी उठाया था। जिसमें 19 मई को OM की टीम ने WIN Investments के साथ एक स्ट्रेटेजी पार्टनरशिप की घोषणा की थी, जिसके तहत FIFA से जुड़े फुटबॉल ट्रांसफर रेवेन्यू को टोकनाइज़ किया जाएगा। इस डील का एक्सपेक्टेड प्राइस $3.3 बिलियन है और यह Mantra की Real World Assets (RWA) पर बेस्ड स्ट्रेटेजी का हिस्सा है।

इस डील से पहले 16 मई को Mantra (OM) का Binance के साथ मेननेट इंटीग्रेशन भी हुआ था, जिससे प्लेटफॉर्म के बीच टोकन ट्रांसफर को और आसान बनाया गया है। इन दोनों घटनाओं ने OM Token को इन्वेस्टर्स की नजर में एक स्ट्रांग प्रोजेक्ट के तौर पर एस्टेब्लिश किया है।

वर्तमान स्थिति और आगे की संभावनाएं

OM Coin Price खबर लिखे जाने तक $0.4323 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 11.83% की वृद्धि देखी गई है। वहीं इसकी मार्केट कैप $417.09 मिलियन है और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम $509.31 मिलियन तक पहुंच गया है।

OM ने पहले कई चैलेंजेस का सामना किया है, जैसे एक समय में इसके प्राइस में बड़ी गिरावट आई थी। हालांकि, अब यह प्रोजेक्ट दोबारा इन्वेस्टर्स का विश्वास हासिल कर रहा है। Binance, KuCoin, OKX और Uniswap जैसे बड़े एक्सचेंजों पर यह पहले से ही लिस्टेड है और अब Upbit पर एंट्री इसे ग्लोबल लेवल पर और मजबूती प्रदान कर सकती है।

कन्क्लूजन 

OM Coin अब सिर्फ एक कंट्रोवर्शियल प्रोजेक्ट नहीं रहा, बल्कि अब यह एक स्ट्रांग स्ट्रेटेजी, रियल-वर्ल्ड पार्टनरशिप और बड़े एक्सचेंजों पर मौजूदगी के साथ एक संभावनाशील इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बन गया है। वहीं Upbit Listing और FIFA से जुड़ी बड़ी डील ने इसे एक नई दिशा दी है और आने वाले समय में इसमें और तेजी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Bitcoin All Time High के करीब, जानिए माइलस्टोन कब होगा ब्रेक
User
Author: sakshi modi

साक्षी मोदी एक स्किल्ड क्रिप्टो कंटेंट राइटर हैं, जिनका बैकग्राउंड जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में है। वह ब्लॉकचेन, Web3 और डिजिटल एसेट्स जैसे कॉम्प्लेक्स टॉपिक्स को आसान और क्लियर भाषा में एक्सप्लेन करने में माहिर हैं। साक्षी करीब एक साल से क्रिप्टो इंडस्ट्री में SEO-ऑप्टिमाइज्ड आर्टिकल्स, ब्लॉग्स और न्यूज स्टोरीज़ लिख रही हैं, जिनमें टेक्निकल इनसाइट और क्रिएटिविटी का बैलेंस होता है। 

उनका फोकस हमेशा ऑथेंटिक सोर्सेस और डेटा-बेस्ड रिसर्च पर रहता है, जिससे उनका कंटेंट भरोसेमंद और इनफॉर्मेटिव बनता है। साक्षी की राइटिंग स्टाइल आसान शब्दों में डीप नॉलेज देने पर टिकी है, जिससे नए और प्रोफेशनल दोनों तरह के रीडर्स को फायदा होता है। 

तेजी से बदलती क्रिप्टो दुनिया में वह खुद को एक ट्रस्टेड और ग्रोइंग वॉइस के रूप में स्थापित कर रही हैं।

WHAT'S YOUR OPINION?
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
bitget

Copyright © 2025 Crypto Hindi News. All Rights Reserved.