Crypto Hindi Advertisement Banner

Moodeng Price Crash, एक घंटे में 20% से ज्यादा गिरी वैल्यू

Published:May 14, 2025 Updated:May 31, 2025
Author: Ronak Ghatiya
Moodeng Price Crash, एक घंटे में 20% से ज्यादा गिरी वैल्यू

पिछले एक महीने में 800% से ज्यादा की बढ़ोतरी कर चुका Moodeng के प्राइस में 1 घंटे के अन्दर लगभग 20% से ज्यादा की गिरावट आ गयी। Coin Market Cap के अनुसार $0.33 पर ट्रेड कर रहा Moodeng अचानक $0.25 पर आ गया।

क्यों पिछले कुछ समय से बढ़ रही है Moodeng की वैल्यू

Moodeng Price में पिछले एक महीने में 800% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गयी है। यह बढ़ोतरी पॉजिटिव Whale Movement, शोर्ट पोजीशन के लिक्विडेशन और कम्युनिटी सपोर्ट के कारण शुरू हुई और बाद में Binance Alpha पर Moodeng की Listing ने इसे नया मोमेंटम दिया। जिसके परिणामस्वरुप Moodeng ने स्लो मार्केट ग्रोथ के समय में भी अपनी हाई ग्रोथ रेट बनाए रखी। 

आगे क्या

इस अचानक हुई गिरावट के बावजूद खबर लिखे जाने तक इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले 24 घंटे की तुलना में 30% बढ़ा हुआ है, इसके साथ ही यह गिरावट इस टोकन के पिछले प्रदर्शन के मुकाबले बहुत ज्यादा बड़ी नहीं है। Moodeng का All Time High $0.69 रहा है, जिसके मुकाबले अभी भी इसकी वैल्यू आधी से भी कम है। किसी यूटिलिटी फीचर या प्रोजेक्ट से जुड़े होने के बजाए Moodeng पूरी तरह से कम्युनिटी सपोर्ट पर डिपेंडेंट है, जो Moodeng की पिछली सफलताओं के कारण अभी भी उसके साथ है। 

हालांकि इस गिरावट के बाद इसकी मार्केट कैप 300 मिलियन डॉलर के साइकोलॉजिकल फिगर से घटकर 250 मिलियन डॉलर पर आ गयी है, जो Moodeng इन्वेस्टर्स और कम्युनिटी के लिए चिंता का एक कारण हो सकता है। इस तरह की घटनाएं किसी भी Memecoin के लिए बहुत घातक हो सकती है और बेयर मोमेंट को ट्रिगर कर सकती है। ऐसे में इन्वेस्टर के लिए वेट एंड वाच की स्ट्रेटेजी ही सबसे अच्छा विकल्प है।       

Moodeng क्या है 

यह एक Memecoin है जो एक पिग्मी हिप्पो से प्रेरित है। पिछले कुछ समय से यह Pigmi Hippo Meme सोशल मीडिया पर वायरल है। इसी वायरलिटी ने Moodeng को क्रिप्टोवर्ल्ड से जुड़े लगभग सभी लोगों की जुबान पर ला दिया था। यह कॉइन Pump.Fun प्लेटफार्म की हेल्प से बनाया गया और Solana Blockchain पर काम करता है। इसकी टोटल सप्लाई 990 मिलियन टोकन के आसपास है।     

कन्क्लूज़न 

Moodeng में हुई यह गिरावट इस टोकन में चल रहे लम्बे बुल रन को रोक सकती है। हालांकि इस टोकन को लेकर मार्केट सेंटिमेंट अभी भी पॉजिटिव है और इसको लेकर कम्युनिटी सपोर्ट अभी भी बना हुआ है। 800% की बढ़त के बाद, छोटी गिरावट को इन्वेस्टर एक करैक्शन के रूप में देख रहे है। ऐसे में इन्वेस्टर्स के लिए वेट एंड वाच ही सबसे अच्छा विकल्प बन जाता है।

यह भी पढ़िए: Bitget Wallet ने लॉन्च किया Shop With Crypto Marketplace
User
Author: Ronak Ghatiya

रोनक घाटिया एक स्किल्ड राइटर हैं, जिनके पास 7 वर्षों का अनुभव है। रोनक ब्लॉकचेन और Web3 के कॉम्पलेक्स टॉपिक्स को सरल और समझने योग्य बनाने में एक्सपर्ट हैं। वे डीप रिसर्च के साथ आर्टिकल्स, ब्लॉग और न्यूज़ लिखते हैं, जिनमें SEO पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि रीडर्स जुड़ाव महसूस कर सकें। 

रोनक की राइटिंग क्रिएटिव अप्रोच का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रीडर्स को जटिल विषयों को स्पष्टता के साथ समझने में मदद करता है। क्रिप्टो स्पेस के प्रति उनकी गहरी रुचि उन्हें इस इंडस्ट्री में एक अच्छे राइटर के रूप में स्थापित कर रही है। 

अपने कंटेंट के माध्यम से, उनका उद्देश्य रीडर्स को क्रिप्टोकरेंसी की इस तेजी से बदलती दुनिया में जानकर बनने हेतु गाइड करना है।

WHAT'S YOUR OPINION?
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
bitget

Copyright © 2025 Crypto Hindi News. All Rights Reserved.