Crypto Hindi Advertisement Banner

Hamster Kombat Season 2, जानिए क्या है नए फीचर्स

Published:October 18, 2024 Updated:May 31, 2025
Author: Divya Vilekar
Hamster Kombat Season 2, जानिए क्या है नए फीचर्स

मार्च 2024 में Hamster Kombat लॉन्च हुआ था, अब अपने नए सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है। इस गेम ने Play-To-Earn गेमिंग की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। प्लेयर्स को एक वर्चुअल क्रिप्टो एक्सचेंज में अपने Feet से पैसे बनाने का मौका मिलता है, जहां एक Hamster CEO गेम ऑपरेट करता है। अब, 300 मिलियन से अधिक प्लेयर्स इसके फैन बन चुके हैं। Hamster Kombat Season 2 का ऑफिशियल लॉन्च अक्टूबर 2024 के एन्ड में होने वाला है। इस बीच, प्लेयर्स ने 20 सितंबर से "Interlude Season" का आनंद लिया है, जिसमें उन्हें इन-गेम डायमंड्स कलेक्ट करने का मौका मिला है। जो प्लेयर्स इस दौरान एक्टिव रहेंगे, वे Season 2 की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण बढ़त के साथ आएंगे।

Hamster Kombat Season 2, नए फीचर्स में क्या शामिल है

Hamster Kombat Season 2 में कई नई विशेषताएं शामिल की जा रही हैं। सबसे पहले, एक स्टेकिंग-जैसे रिवार्ड सिस्टम पेश किये जा रहे है, जो प्लेयर्स को अपने HMSTR Tokens को गेम के भीतर रखने पर एक्स्ट्रा रिवॉर्ड्स अर्न करने का मौका देता है। इसके अलावा, गेम की पहुंच अब Telegram के साथ-साथ वेब एप्लिकेशन के ज़रिये से भी उपलब्ध होगी, जिससे अधिक प्लेयर्स इस एक्साइटिंग एक्सपीरियंस का हिस्सा बन सकेंगे।

Hamster Kombat का रोडमैप 2025 में पेमेंट सिस्टम के इंटीग्रेशन, नए गेम्स के परिचय और NFTs को इन-गेम एसेट्स के रूप में पेश करने का प्लान भी दिखाता है। अपकमिंग एयरड्रॉप भी प्लेयर्स के लिए एक और बड़ा अट्रैक्शन है, जो Summer 2025 में ऑर्गनाइज़ होगा। Season 2 के दौरान एक्टिव रहने वाले प्लेयर्स को इस एयरड्रॉप में पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी पार्टनरशिप को रिवॉर्ड किया जाएगा।

कन्क्लूजन

Hamster Kombat Season 2 न केवल नए फीचर्स के साथ आने वाला है, बल्कि यह प्लेयर्स को एक्स्ट्रा रिवॉर्ड्स और एयरड्रॉप के जरिए भी एनकरेज करेगा। चाहे आप एक एक्सपीरियंस प्लेयर हों या नए, यह एक बेहतरीन समय है इस गेम में शामिल होने का। अपने HMSTR Token को सुरक्षित रखें, पहेलियों को हल करें और इस एक्साइटिंग जर्नी के लिए तैयार रहें। Hamster Kombat Season 2, 2024 में गेमिंग एक्सपीरियंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

यह भी पढ़िए : Pi Node Version क्या हैं, Pi Node Version 0.5.0 के बेनिफिट्स

यह भी पढ़िए: FOMO in Crypto, Crypto में बेहतर निर्णय लेने की Strategy
User
Author: Divya Vilekar

दिव्या वेलकर एक क्रिप्टो राइटर हैं, Web3 और क्रिप्टोकरेंसी जैसे टॉपिक्स पर लिखने में महारथ हासिल है। लगभग एक वर्ष के अनुभव के साथ, वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड ब्लॉग और न्यूज़ आर्टिकल्स लिखती हैं। दिव्या की राइटिंग में क्रिएटिविटी है, जो कठिन विषयों को सरल और रीडर्स के लिए आकर्षक बनाती है। 

वह हमेशा ही करेंट मार्केट ट्रेंड्स से अपडेट रहती हैं, जिससे उनका कंटेंट हमेशा इनफॉर्मेटिव होता है। क्रिप्टो स्पेस में निरंतर हो रहे बदलावों के बीच, दिव्या ने अपने आप को एक उभरते हुए राइटर के रूप में स्थापित किया है।

दिव्या का उद्देश्य खुदको क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक एक्सपर्ट के तौर पर स्थापित करना है।

WHAT'S YOUR OPINION?
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
bitget

Copyright © 2025 Crypto Hindi News. All Rights Reserved.