Crypto Hindi Advertisement Banner

Fake Satoshi Nakamoto को कंटेम्प्ट ऑफ़ कोर्ट में 1 साल की जेल

Published:December 21, 2024 Updated:May 31, 2025
Author: Rohit Tripathi
Fake Satoshi Nakamoto को कंटेम्प्ट ऑफ़ कोर्ट में 1 साल की जेल

खुद को बिटकॉइन के निर्माता Satoshi Nakamoto के रूप में प्रस्तुत करने वाले Craig Wright को ब्रिटिश कोर्ट ने कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट के तहत एक साल की सजा सुनाई है। राइट, जो एक विवादास्पद कंप्यूटर वैज्ञानिक हैं, लगातार खुद को Bitcoin Creator Satoshi Nakamoto बताकर BTC के डेवलपमेंट और अधिकारों का दावा करते रहे हैं। हालांकि, उनकी यह कोशिशें लगातार असफल रही हैं, और अदालत ने इसे लीगल टैरेरिज्म करार दिया है।

ब्रिटिश कोर्ट ने आदेश दिया था कि राइट को Satoshi Nakamoto के रूप में अपनी पहचान का झूठा प्रचार बंद करना चाहिए। इसके बावजूद, उन्होंने कई कानूनी मामले दायर किए, जिनमें से कुछ में $1.2 ट्रिलियन की मांग की गई थी। अदालत ने इसे गंभीर अवमानना मानते हुए राइट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

Craig Wright का विवादास्पद करियर और Bitcoin से जुड़ी दावे

क्रेग राइट ने 2005 में Satoshi Nakamoto के रूप में खुद को पहचानने का दावा किया था। इसके बाद उन्होंने Bitcoin Creator होने का प्रचार किया। 2016 में, राइट ने अपने दावे को साबित करने के लिए कुछ क्रिप्टोग्राफिक साक्ष्य प्रस्तुत किए, लेकिन क्रिप्टो कम्युनिटी ने इसे नकारते हुए कहा कि यह Satoshi Nakamoto की पुरानी साइन थी। इसके बाद भी, राइट ने कभी हार नहीं मानी और Bitcoin के निर्माता होने का दावा जारी रखा।

Craig Wright  के प्रमुख विवाद

  • Satoshi Nakamoto होने का दावा: Craig Wright ने कई बार खुद को Satoshi Nakamoto, यानी Bitcoin Creator के रूप में पेश किया। हालांकि, ये दावे BTC कम्युनिटी में कभी स्वीकार नहीं किए गए।

  • अदालतों के फैसलों के बावजूद कानूनी लड़ाई: राइट ने कई बार Satoshi Nakamoto के रूप में अपनी पहचान साबित करने के लिए अदालतों में मुकदमे दायर किए, लेकिन अदालतें उन्हें झूठा साबित कर चुकी हैं।

  • Bitcoin से जुड़ी धोखाधड़ी के आरोप: राइट पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपने Bitcoin दावों के जरिए कई कानूनी मामलों को बढ़ावा दिया और BTC कम्युनिटी में भ्रम फैलाया।

  • क्लेइमैन मामले में हार: 2019 में, राइट को डेव क्लेइमैन के मामले में $100 मिलियन का जुर्माना हुआ था। इस फैसले ने उनकी Satoshi Nakamoto होने की पहचान को और कमजोर कर दिया।

कन्क्लूजन

Craig Wright का यह मामला Satoshi Nakamoto के रूप में अपनी पहचान के दावे के कारण एक बड़ा कानूनी विवाद बन चुका है। अदालत ने उनकी Satoshi के रूप में पहचान के दावों को खारिज कर दिया और BTC कम्युनिटी को एक संदेश दिया कि झूठे दावे और अदालत के आदेशों की अवमानना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राइट के यह विवादास्पद मामले भविष्य में Bitcoin और Satoshi Nakamoto से जुड़े मामलों के लिए एक मिसाल बन सकते हैं।

यह भी पढ़िए: Hamster Kombat Season 2 क्यों है यूज़र्स के लिए ख़ास
User
Author: Rohit Tripathi

रोहित त्रिपाठी एक सीनियर क्रिप्टो कंटेंट राइटर और ब्लॉकचेन रिसर्चर हैं, जिनके पास 13+ वर्षों का अनुभव है। जिसमें बीते कुछ वर्षों से उनका फोकस विशेष रूप से क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर रहा है। वे ऑन-चेन मेट्रिक्स, डेफी ट्रेंड्स, प्राइस मूवमेंट्स और टोकनॉमिक्स का व्यावहारिक ज्ञान रखते हैं। उनकी विशेषज्ञता डेटा-ड्रिवन आर्टिकल्स, डीप मार्केट रिसर्च, SEO-ऑप्टिमाइज्ड कंटेंट और इंडस्ट्री-फोकस्ड एनालिसिस तैयार करने में है।

रोहित वर्तमान में Crypto Hindi News में टीम लीड और हेड ऑफ कंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। जहाँ लगातार कंटेंट डिलीवर करके, रोहित ने खुद को हिंदी क्रिप्टो मीडिया स्पेस में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली आवाज़ के रूप में स्थापित किया है। उनका कंटेंट रिलायबल डेटा सोर्स, ऑन-चेन टूल्स और मार्केट रिसर्च से प्राप्त फैक्ट्स पर आधारित होता है। वे हर आर्टिकल में एक्यूरेसी, ट्रांसपेरेंसी और रीडर्स को वैल्यू देने को प्राथमिकता देते हैं।

रोहित का मिशन है, हिंदी भाषा में हाई क्वालिटी वाला, फैक्चुअल और अप-टू-डेट क्रिप्टो कंटेंट प्रदान करना, जिससे रीडर्स डिजिटल फाइनेंस की दुनिया में स्मार्ट निर्णय ले सकें।

WHAT'S YOUR OPINION?
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
bitget

Copyright © 2025 Crypto Hindi News. All Rights Reserved.