Crypto Exchange OKX ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने xBTC नाम से Bitcoin का एक Wrapped Token Launch किया है, जिसे अब Solana, Sui और Aptos जैसे फास्ट और लो-फीस वाले Blockchain पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पहल उन Bitcoin Holders के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है जो अपने BTC को केवल होल्ड करने की बजाय DeFi (Decentralized Finance) में काम में लेना चाहते हैं। OKX xBTC Launch की घोषणा X पर ऑफिशियली रूप से की गई है।
xBTC दरअसल एक Wrapped Bitcoin Token है, जो 1:1 रेश्यो में Real Bitcoin (BTC) से जुड़ा होता है। मतलब अगर आप 1 BTC जमा करते हैं, तो OKX आपको उसी के बदले 1 xBTC देता है। आपके Real BTC को अपने कस्टडी में सुरक्षित रखता है और आपको xBTC के रूप में एक ऑन-चेन वर्जन मिलता है।
xBTC को आप DeFi Apps में इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे की लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स पर उधार देना, DEX पर ट्रेड करना या किसी यील्ड फार्म में लगाना।
बिटकॉइन लंबे समय से एक भरोसेमंद स्टोर ऑफ वैल्यू माना जाता है, लेकिन इसमें एक कमी थी जैसे की DeFi Ecosystem में इसका डायरेक्ट उपयोग नहीं हो पाता था। क्योंकि Bitcoin की ब्लॉकचेन, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को सपोर्ट नहीं करती, इसलिए BTC को DeFi में इस्तेमाल करने के लिए हमेशा किसी Wrapped Version की जरूरत रही है।
xBTC इस कमी को दूर करता है और Bitcoin Holders को उनकी असेट्स का DeFi में इस्तेमाल करने का मौका देता है वो भी बिना BTC को बेचे।
यूज़र अपना असली BTC OKX में डिपॉजिट करते हैं।
OKX Cryptocurrency Exchanges उसी के बराबर xBTC को Solana, Sui या Aptos जैसे नेटवर्क पर मिंट करता है।
जब यूज़र चाहें, xBTC को बर्न करके अपना Real BTC वापस ले सकते हैं।
इस प्रोसेस में सबसे अच्छी बात ये है कि कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं लगती। सिर्फ जिस ब्लॉकचेन पर आप काम कर रहे हैं, उसकी बस गैस फीस देनी होती है।
OKX ने xBTC को ट्रस्ट-बिल्डिंग और ट्रांसपेरेंसी के साथ लॉन्च किया है। उन्होंने Live Proof-of-Reserves सिस्टम भी एक्टिव किया है, जिससे कोई भी व्यक्ति लाइव चेक कर सकता है कि जितना xBTC मार्केट में है, उतना ही BTC OKX की कस्टडी में भी मौजूद है।
इससे यूज़र्स को भरोसा मिलता है कि उनका BTC वास्तव में सुरक्षित है और Wrapped Token के साथ कोई धोखा नहीं हो रहा जैसा कि कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स में देखने को मिला था।
भारत जैसे देश में जहां क्रिप्टो में फ्रॉड की घटनाएं चिंता का कारण हैं, वहीं OKX Crypto Exchange
ने xBTC को पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ लॉन्च किया है। उन्होंने Live Proof-of-Reserves System एक्टिव किया है जिससे कोई भी देख सकता है कि मार्केट में जितना xBTC है, उतना ही BTC OKX की कस्टडी में सुरक्षित रखा गया है। इसका मतलब 100% ट्रांसपेरेंसी और आपके BTC की पूरी सुरक्षा।
xBTC फिलहाल तीन फास्ट ब्लॉकचेन पर उपलब्ध है:
Solana: लो फीस और हाई स्पीड के लिए जाना जाता है।
Sui: एक नया, स्केलेबल और डेवलपर-फ्रेंडली नेटवर्क।
Aptos: हाई थ्रूपुट और सिक्योरिटी के लिए डिज़ाइन किया गया है।
OKX का प्लान है कि आने वाले समय में xBTC को और भी ब्लॉकचेन नेटवर्क्स पर लाया जाए।
मेरे एनालिसिस और रिसर्च के अनुसार, xBTC के इन 3 नेटवर्क पर लाइव होने से कुछ फायदे भी होंगे जिसमें शामिल है :
Bitcoin Holders को नया उपयोग: BTC को केवल होल्ड करने की बजाय अब उससे कमाई की जा सकती है।
DeFi में BTC की एंट्री: DeFi Ecosystem में अब BTC की लिक्विडिटी बढ़ेगी।
OKX की मजबूत पकड़: OKX अपने यूज़र्स को एक भरोसेमंद, ट्रांसपेरेंट और सस्ता तरीका दे रहा है DeFi से जुड़ने का।
Crypto यूज़र्स के लिए आसान: xBTC के जरिए DeFi में कदम रखना ज्यादा आसान, सस्ता और तेज़ हो गया है।
Crypto Exchange OKX का xBTC एक नया रास्ता खोलता है जिससे Digital Currency Bitcoin को DeFi में एक्टिव यूज़ में लाया जा सकता है। बिना BTC बेचे, यूज़र्स अब उससे इनकम कर सकते हैं, उसे कोलेटरल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या नए DEX Protocols में एक्सप्लोर कर सकते हैं। Solana, Sui और Aptos जैसे नेटवर्क्स पर इसकी शुरुआत बताती है कि क्रिप्टो की दुनिया में BTC की नई भूमिका शुरू हो रही है।
यह भी पढ़िए: May 2025 में चल रहे है यह Best Crypto Airdropsआकांक्षा व्यास एक स्किल्ड क्रिप्टो राइटर हैं, जिनके पास 7 वर्षों का अनुभव है और वे ब्लॉकचेन और Web3 के कॉम्पलेक्स टॉपिक्स को सरल और समझने योग्य बनाने में एक्सपर्ट हैं। वे डीप रिसर्च के साथ आर्टिकल्स, ब्लॉग और न्यूज़ लिखती हैं, जिनमें SEO पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि रीडर्स का जुड़ाव बढ़ सके।
आकांक्षा की राइटिंग क्रिएटिव एक्सप्रेशन और एनालिटिकल अप्रोच का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रीडर्स को जटिल विषयों को स्पष्टता के साथ समझने में मदद करता है। क्रिप्टो स्पेस के प्रति उनकी गहरी रुचि उन्हें इस उद्योग में एक अच्छे राइटर के रूप में स्थापित कर रही है।
अपने कंटेंट के माध्यम से, उनका उद्देश्य रीडर्स को क्रिप्टो की तेजी से बदलती दुनिया में गाइड करना है।
Copyright © 2025 Crypto Hindi News. All Rights Reserved.